चाचा राम गोपाल यादव से मिलने सैफई पहुंचे अखिलेश, कर सकते हैं बड़ा एलान
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी, इसकी चर्चा अभी भी जारी है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव चाचा रामगोपाल यादव से मिलने सैफई पहुंच गए हैं। खबर है कि दोनों के बीच मैनपुरी उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। बता दें, मैनपुरी में 5 दिसंबर को उपचुनाव की वोटिंग होगी। 8 दिसंबर को इसका परिणाम आएगा।









Leave a Reply