Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

08 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – पूर्णिमा दिन – 03:57 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – भरणी रात्रि – 01:56 मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – व्यतिपात रात्रि – 10:53 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – तुला ।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 07:31 मि. से दिन – 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:36 मि.।
सूर्यास्त – 05:32 मि. ।
व्रत – चंद्र ग्रहण।
पर्व – देवदीपावली।

आज विशेष – कार्तिकी पूर्णिमा,कार्तिकेय दर्शन,त्रिपुरोत्सव,पुष्कर तीर्थ में दीपदान,सायं ग्रहण बाद क्षीरसागर आदि दान,काशी में एवं अन्यत्र भी ग्रहण बाद देव दीपावली महोत्सव,मन्वादि पूर्णिमा,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 01:56 मि. से,भीष्म पंचक समाप्त,गुरु नानक देव जयंती,ग्रहण का सूतक काल दिन – 08:24 मि. से प्रारंभ,भारत में चंद्र ग्रहण दिन – 04:24 मि. से प्रारंभ होकर सायं – 06:19 मि. तक रहेगा,काशी में ग्रहण सायं – 05:10 मि. से तथा प्रयागराज में – 05:14 मि. से प्रारंभ होगा एवं ग्रहण समाप्त सायं – 06:19 मि. पर होगा।

कल विशेष – मार्गशीर्ष (अगहन) मास प्रारंभ,कार्तिक मास के व्रत का पारण,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,पद्मकयोग,पुष्कर तीर्थ में स्नान,मार्गशीर्ष (अगहन) मास में नक्त व्रत (एक समय भोजन) का संकल्प लेकर ब्राह्मणों को भोजन कराने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा धन-धान्य,सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है – महाभारत।

मेष राशि – आज किसी से मन मुटाव नहीं रखें। मित्रों एवं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा,देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि – आज के दिन संतोष और शान्ति का अनुभव करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि – आज मन में व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क राशि – आज आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि – आज आय के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी।काम की अधिकता के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है।

कन्या राशि – आज का दिन अच्छा है। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। शुभ खर्च व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला राशि – आज चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभाएं।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित फलदाई है।अभी कुछ दिन परेशानियों में बीत सकते हैं। परन्तु भगवान की पूजा-अर्चना से संकटों से मुक्ति मिल सकती है। कुछ आन्तरिक विकार परेशान कर सकते हैं। रोग के कारण काम में व्यवधान आयेगा।

धनु राशि – आज दिन ठीक है। आपके विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।अधिक भागदौड़ से‌ नेत्र विकार होने की संभावना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि – आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र मेंप चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें।

कुंभ राशि – आज स्वास्थ्य सुख में व्यवधान हो सकता है। किसी विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।आज सावधान रहें और झगड़े व विवाद से बचें। रोग की अधिकता में भी चलना-फिरना ज्यादा हो सकता है।

मीन राशि – आज का दिन मिश्रित फलदाई है।संतान की चिंता तथा उनके कामों में मन दुखी होगा। दांपत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। संबंधों में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *