देव दीपावली पर काशी के होटलों में जगह नहीं, घाटों पर बढ़ी रौनक
काशी में मान्यताओं के मुताबिक कल यानी सोमवार को देवता स्वर्ग से उतरेंगे और अपनी दीपावली मनाएंगे। यही वजह है कि देव दिवाली को लेकर शहर में जाम है। इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, नाव, मोटरबोट या क्रूज सब पहले से बुक हैं। एक अनुमान के अनुसार, ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा के फूल देव दीपावली के दिन शहर में बिक जाएंगे। इस मौके पर काशी के सभी वर्ग के लोगों को जबरदस्त लाभ होता है।










Leave a Reply