Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

डी ए पी खाद की रैक मिली, जिले को मिलेगी 26720 बोरी फॉस्फेटिक खाद।

डी ए पी खाद की रैक मिली, जिले को मिलेगी 26720 बोरी फॉस्फेटिक खाद।


जनपद चित्रकूट को रबी की फसलों के लिए डी ए पी की रैक दिनांक 5 नवंबर 2022 को प्राप्त हो गई है जिसे रैक पॉइन्ट से सीधे समितियों पर भेजा जा रहा है ताकि किसानों को तत्काल खाद मिल सके। जिले में इस समय रबी फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। किसानों को समय से फॉस्फोरसयुक्त खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार मुख्यालय लखनऊ से सम्पर्क करके वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा रहा है जिसके फलस्वरूप डी ए पी की दूसरी आज सुबह जिले को प्राप्त हो गई है जिसमें 26720 बोरी खाद किसानों को मिलेगी। सभी किसान भाई अपना आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर व खतौनी दिखा कर निर्धारित मूल्य पर खाद ले सकते हैं। किसानों को बुवाई के लिए खाद तुरंत उपलब्ध हो सके इसके लिए रैक पॉइंट से सीधे समितियों व उर्वरक बिक्री केंद्रों को आपूर्ति की जा रही है।
सभी सहकारी समितियों पर मिलेगी डी ए पी।
खोही, चकौंध, रामनगर, रैपुरा, ऐचवारा, पहाड़ी दक्षिणी व लोहदा समितियों पर खाद पहुँच चुकी है। अन्य समितियों पर भेजा जा रहा है।
कल तक उन सभी समितियों पर प्रेषण कर दिया जाएगा, जिन्होंने खाद की माँग की है।
सहकारी समितियों के अलावा जिले के अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं के पास भी डी ए पी व अन्य फॉस्फोरसयुक्त उर्वरक उपलब्ध हैं जहाँ से किसान भाई निर्धारित मूल्य पर उर्वरक खरीद सकते हैं।

उर्वरक संबंधी किसी शिकायत के लिए करें हेल्पलाइन नंबर पर फोन, पाएं त्वरित समाधान

राज्य के बाहर या गैर जनपदों के किसानों को खाद बेचने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। विभाग के दफ्तर में बने कंट्रोल रूम के जरिये इसका नियमित रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इसके बारे में सूचना दे सकता है। उनका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
किसी प्रकार की उर्वरक वितरण संबंधी समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम के नम्बर 8423128862, 7839882701 पर प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक फोन करके किसान भाई अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

(आर. पी. शुक्ल)
जिला कृषि अधिकारी
चित्रकूट।

जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *