दिल्ली: 4 दिसंबर को होंगे MCD चुनाव, 7 को आएंगे नतीजे
दिल्ली चुनाव आयुक्त ने MCD चुनाव का एलान कर दिया है।
चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा है कि MCD चुनाव 4 दिसंबर
को होगा। 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। दिल्ली के 250 वार्डों
के लिए चुनाव होना है। इसमें 42 सीटें SC के लिए आरक्षित
हैं। 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। 13,635 मतदान
केंद्र होंगे। बता दें, MCD का कार्यकाल मई में ही पूरा हो चुका
है।










Leave a Reply