मैनपुरी लोकसभा सीट से तेजप्रताप यादव को प्रत्याशी बना सकती है सपा
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी तेजप्रताप यादव को मैदान में उतार सकती है। तेजप्रताप यादव पहले भी मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 6 महीने के भीतर ही उपचुनाव होंगे। मुलायम के पोते तेजप्रताप की शादी बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुई है।










Leave a Reply