आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा जरूरी: निराला
दो दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन:
आल ओवर चैंपियनशिप
मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के नाम:
करछना। सच्ची लगन और प्रतिस्पर्धा हमें कुछ अच्छा कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। खिलाड़ियों में एक दूसरे से आगे निकल जाने में यह प्रतिस्पर्धा और भी अधिक परिश्रम करने में उर्जा देती है। अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी स्थान पाने वाले खिलाड़ियों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह बातें स्थानीय मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि प्रधानाचार्य सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने कही। विजेता बच्चों को मेडल और पुरस्कार प्रदान करते हुए आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कहा कि जो भी हुनरमंद प्रतियोगिता में विजेताओं से कुछ पीछे रह गए और दूसरे तीसरे स्थान पर रहे,ऐसे खिलाड़ियों को सच्चे मन से और बेहतर करने के लिए प्रयास करते रहनी चाहिए। उन्होंने दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में पधारे अतिथियों,खेल प्रेमियों और प्रतिभागी बच्चों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता की आल ओवर चैंपियनशिप मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना के नाम रही।समापन समारोह में आमंत्रित चर्चित हास्य कवि अशोक बेशरम ने अपनी हास्य कविताओं द्वारा भी लोगों को खूब गुदगुदाया। प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।शिवीओझा और सखियों द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना और स्वागत गीत के उपरांत शुरू हुए समापन समारोह की अध्यक्षता सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज छीतूपुर के प्रधानाचार्य ओपी मिश्र और संचालन लालचन्द्र पांडेय ने किया।मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार तिवारी,संजीव तिवारी,केपी तिवारी ने क्रमशः विजेता और उपविजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक के रूप में बुलंद प्रताप राय, मनीष अग्रवाल,राजन द्विवेदी, महेंद्र प्रसाद,कमलेश कुमार, क्षितिज तिवारी,सुनील शुक्ला, राजेश यादव का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक,कई विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक, प्रतिभागी बालक,बालिकाएंऔर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।












Leave a Reply