सरदार पटेल की जयंती पर बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला:
लिया एकता का संकल्प:
करछना। देश की आजादी आंदोलन के महानायक के रूप में रियासतों को एक कर जिस तरह से सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया आजाद भारत उनका सदैव ऋणी रहेगा। दृढ़ विश्वास के साथ राष्ट्रीय एकता को समर्पित उनका लोकजीवन नई पीढ़ी के राजनयिकों और देश के आम जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी पावन जयंती के इस अवसर पर हम सबको राष्ट्रीय एकता का संकल्प लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।यह बातें सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों के बीच कही। सरदार पटेल के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए सभी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यालय परिसर में बच्चों ने वृहद मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, शिक्षक मोहम्मद परवेज सिद्दीकी और जगतपाल ने भी बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश कुमार,चंद्रशेखर सिंह,मालती शर्मा ,सुधा सिंह, विजय सिंह,विशेश्व ओझा, कमला शंकर तिवारी,अशोक सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, विमला देवी समेत शिक्षक,कर्मचारी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।












Leave a Reply