योगी सरकार साइबर क्राइम पर लगाएगी लगाम, हर जिले में होगा थाना
CM योगी ने शनिवार को गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस अग्निशमन, महिला सुरक्षा की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। CM ने कहा कि अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाना की स्थापना की आवश्यकता है। इस बारे में जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों में सतर्कता और इंटेलिजेंस को और बेहतर करना होगा। अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी।










Leave a Reply