Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सर्व समाज के बहन-भाई ने रीति-रिवाज से भैया-दूज मनाया- पतविंदर सिंह

सर्व समाज के बहन-भाई ने रीति-रिवाज से भैया-दूज मनाया- पतविंदर सिंह

प्रयागराज/ वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ भैया दूज का उत्सव मुस्लिम सहित सर्व समाज के बहन-भाई की उपस्थिति में संपन्न हुआ l
सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भाई दूज के त्योहार का बेहद महत्व है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह, लगाव को दर्शाता है। भाई दूज के पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया भी कहा जाता है। बहन- भाई के माथे पर तिलक लगाते हुए लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना कीl हालांकि भाई दूज मनाने की सभी जगह अलग अलग परंपरा और रीति-रिवाज है लेकिन कथाओं और पुराणों के अनुसार जो विधि विधान है तिलक,आरती उतारकर हाथ में कलावा (लाल धागा) बांधकर नारियल भेंट किया। इस अवसर पर एजाजुद्दीन,रेहाना खातून,डॉ रश्मि शुक्ला,स्मृति श्रीवास्तव,राजेश थापा,अभिषेक मसीही,धर्मेंद्र जैन,सरदार पतविंदर सिंह सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *