Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

24 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – चतुर्दशी सायं – 05:08 मि. तक उपरांत अमावस्या।
नक्षत्र – हस्त दिन – 03:22 मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – वैधृति दिन – 04:02 मि. तक उपरांत विष्कुंभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या रात्रि – 03:26 मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा रात्रि – 01:59 मि. तक उपरांत स्वाति।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:26 मि.।
सूर्यास्त – 05:42 मि. ।
व्रत – दीपावली।
पर्व – दीपावली।

आज विशेष – दीपावली प्रदोषकाल व्यापिनी अमावस्या में,सायंकाल में मंदिरों,तीर्थों,आश्रम,घर आदि स्थानों में दीपदान,प्रातः श्री हनुमानजी का दर्शन,प्रदोषकाल एवं स्थिर लग्न में श्री लक्ष्मी,श्री गणेश,श्री कुबेर आदि का पूजन,स्थिर लग्न रात्रि – 06:36 मि. से 08:37 मि. तक है।प्रदोषकाल सायं – 05:30 मि. से 06:36 मि. तक।रात्रि में महानिशा पूजा,श्री महाकाली पूजन,शेष रात्रि दरिद्र निस्सारण (दरिद्र खदेड़ना),गोत्रिरात्रि व्रत समाप्त,स्वाति नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 01:59 मि. पर,महावीर स्वामी निर्वाण दिवस।

कल विशेष – स्नान दान श्राद्ध आदि की अमावस्या,भौमवती अमावस्या,ग्रस्तास्त खण्डग्रास सूर्यग्रहण भारत में दिन – 04:18 मि. से सायं – 06:06 मि. तक,काशी में दिन – 04:40 मि. से सायं – 05:37 मि. तक,प्रयागराज में दिन – 04:41 मि. से सायं – 05:41 मि. तक ग्रहण का समय रहेगा।

मेष राशि – आज आपके व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। सोच बदलने की जरूरत है।

वृष राशि – आज दिन की धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मिथुन राशि – आज सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवायेंगे।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह राशि – आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विधुत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते है।

कन्या राशि – आज नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।लाभ हो सकता है।

तुला राशि – आज समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृश्चिक राशि – आज छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जायेगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव हैं।

मकर राशि – आज संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ राशि – आज मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि – आज दिन ठीक नहीं है। चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ो की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *