Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

22 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वादशी दिन – 03:37 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – 01:37 मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी।
योग – ब्रह्म सायं – 05:55 मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह रात्रि – 07:51 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:25 मि.।
सूर्यास्त – 05:43 मि. ।
व्रत – शनि प्रदोष,धनतेरस।
पर्व – धनतेरस,शनि प्रदोष।

आज विशेष – शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति हेतु उत्तम,श्री धन्वंतरि जयंती,धनत्रयोदशी (धनतेरस) प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी में,अपमृत्यु (आकाल मृत्यु) निवारण हेतु घर के बाहर श्री यमराज जी को दक्षिण मुखी तिल के तेल का दीपक जलाएं,काशी में गौतमेश्वर जयंती,गो त्रिरात्रि यम पंचक प्रारंभ,शुभ अशुभ फल दायक त्रिपुष्कर योग दिन – 01:34 मि. से 04:37 मि. तक।

कल विशेष – मासशिवरात्रि व्रत,नरक चतुर्दशी,श्री हनुमज्जयन्ती मेष लग्न सायंकाल – 05:02 मि.से रात्रि – 06:40 मि. तक,सायंकाल नरक के उद्देश्य से चार मुखी तिल का दीपदान,प्रातः साभ्यंग स्नान,श्री यमराज जी का तर्पण,काली उरद का दान एवं भोजन,शरीर में तिल के तेल का लेपन करने से रोग नाश,राष्ट्रीय कार्तिक मास आरंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 02:42 मि. तक उपरांत रविवार एवं हस्त नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग,पूर्व दिशा में बुधास्त।

मेष राशि – आज दिन शुभ है। आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण कि प्राप्ति होगी।

वृष राशि – आज नौकरी में उन्नति के योग बन रहे है। समझ और संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें।

मिथुन राशि – आज आपकी कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है।

कर्क राशि – आज जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें कई लोगों की नजर आप पर हैं। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह राशि – आज अध्ययन में रुचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। नई व्यावसायिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।

कन्या राशि – आज परिजनों के साथ तीर्थस्थल पर जा सकते हैं। बाहरीजनों से सहयोग मिलेगा। मन इच्छित कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

तुला राशि – आज आपके व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

वृश्चिक राशि – आज किसी की बुरी संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी। बाजार में लाभ होगा।

धनु राशि – आज निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी। झूठ बोलने से बचें।

मकर राशि – आज घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ राशि – आज दिन शुभ फलकारक है। घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी । शुभ कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मीन राशि – आज आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ्य खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *