अगाध भक्ति से ध्रुव लोक पहुंचे ध्रुव:शम्भू शरण
करछना।क्षेत्र के हनुमान धाम बलापुर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास आचार्य शंभूशरण जी ने ध्रुव की कथा का रसपान कराते हुए श्रोताओ को भावविभोर कर दिया।उन्होने कहा कि अपने अल्प वय में ही ईश्वर के प्रति अगाध भक्ति की शक्ति ने बाल ध्रुव को ध्रुव लोक का स्वामी बना दिया।कथा व्यास ने भगवान कपिल और रिषभदेव के अवतरण का प्रसंग सुनाते हुए भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया।गोवर्धन पूजा की कथा के उपरांत रूक्मिणी कृष्ण विवाह की संगीतमय कथा पर श्रोता झूम उठे।भागवत कथा के महात्म और प्रेम भक्ति से पुरित तीसरे दिन की कथा में बीच-बीच में कथा व्यास द्वारा भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुतियों से सभी आह्लादित हुए।मुख्य यजमान आशा,लव कुमार पांडेय ने भागवत और व्यास का माल्य़ापर्ण किया।मंच संचालक राजेंद्र शुक्ल ने कथा श्रवण हेतु आये लोगों के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया।इस मौके पर रामकृष्ण त्रिपाठी,दिनेश त्रिपाठी,मनीष त्रिपाठी,मोहन जी शुक्ल,प्रभुनाथ शुक्ल,गणेश शंकर,लोक नारायण,भानूदत्त मिश्र,इंद्रदेव मिश्र,डा0आशुतोष मिश्रा,रचना पांडेय,सुनीता मिश्रा समेत क्षेत्रीय प्रवुद्धजन एवं श्रोताजन मौजूद रहे।











Leave a Reply