दिल्ली एम्स: 1 नवंबर से इन चीजों के लिए नहीं देने होंगे पैसे
दिल्ली AIIMS में एक नवंबर से अहम बदलाव होने जा रहे हैं। बायोमेट्रिक समेत कई मदों में जो मरीजों से शुल्क लिये जाते हैं, वे अब नहीं लिए जाएंगे। डायरेक्टर डॉ एम श्रीनिवास ने आदेश दिया है कि 1 नवंबर से अस्पताल में मरीजों से लिए जाने वाले ₹300 तक के यूजर चार्जेज को हटा दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल के किसी भी विभाग में OPD कार्ड बनवाने के लिए लगने वाले ₹10 के शुल्क को भी हटा दिया गया है।










Leave a Reply