प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में 1 नवंबर से 45 दिन तक चलेगा ये खास अभियान
यूपी के सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में पढ़ने यानी रीडिंग के लिए विशेष अभियान एक नवंबर से चलाया जाएगा। 45 दिनों तक चलने वाले इस अभियान को पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। इस अभियान को एक नवम्बर से सभी स्कूलों समेत KGBV में एक साथ शुरू किया जाएगा। यह अभियान क्लासवार न चलाकर तीन समूहों में विभाजित करके चलाया जाएगा।










Leave a Reply