Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

17 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – सप्तमी दिन – 08:10 मि. उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि – 04:53 मि. उपरांत पुष्य।
योग – शिव दिन – 04:55 मि. उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन रात्रि – 10:15 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:21 मि.।
सूर्यास्त – 05:47 मि. ।
व्रत – अहोई अष्टमी।
पर्व – अहोई अष्टमी।

आज विशेष – अहोई अष्टमी व्रत चंद्रोदय व्यापिनी,चंद्रोदय रात्रि – 11:14 मि. पर,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 04:53 मि. से,यायि (मुद्दई) जययोग दिन – 08:10 मि. तक।

कल विशेष – श्री राधा अष्टमी,श्री राधा जयन्ती,वृन्दावन प्रातः राधाकुंड में स्नान,कराष्टमी,तुला राशि में सूर्य का प्रवेश दिन – 09;29 मि. पर।

मेष राशि – आज दिन सामान्य है। पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। अपनी सोच सकारात्मक रखें।अपनी कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि – आज के दिन क्रोध की अधिकता रहेगी, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

कर्क राशि – आज जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि – आज थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशि – आज किसी भी मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि – आज जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान की जरूरत पूरी करना आवश्यक है।निर्णय शक्ति बहुत कमजोर न होने दें। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशि – आज क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ राशि – आज कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। काम बनेंगे।

मीन राशि – आज व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *