कोलंबिया : यात्री बस पलटी, 20 लोगों की मौत कोलंबिया में एक यात्री बस पलट गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। हादसा पैन-अमेरिकन हाईवे पर पास्टो और पोपायन शहर के बीच हुआ। पुलिस के मुताबिक ब्रेक फेल होने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। मरने वालों में 3 साल की बच्ची और 8 साल का बच्चा भी शामिल है।










Leave a Reply