आज राजस्थान के लिए बड़ा दिन, फैसले की घड़ी
आज का दिन राजस्थान की सियासत के लिए अहम है। आज CM अशोक गहलोत कर्नाटक के बेल्लारी जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे। गहलोत समर्थकों की बगावत के बाद ये पहला मौका होगा जब अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलेंगे। माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के बाद साफ हो जाएगा कि गहलोत प्रदेश के सीएम बने रहेंगे या कोई और सत्ता संभालेगा। बताया जा रहा है कि गहलोत राहुल के बुलावे पर बेल्लारी जा रहे हैं।










Leave a Reply