नहीं होगी मुलायम सिंह की तेरहवीं
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं का आयोजन नहीं होगा। सैफई वालों का मानना है कि अगर किसी बड़े व्यक्ति के मरने पर तेरहवीं का आयोजन किया जाएगा तो उसका असर गरीबों पर भी पड़ेगा। बड़े व्यक्ति को देखकर छोटे लोग भी इसका आयोजन करने लगेंगे। इससे गरीबों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसलिए उनकी तेरहवीं नहीं होगी, लेकिन 11वें दिन शुद्धिकरण का हवन किया जाएगा।










Leave a Reply