शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो रहा ग्राम सभा बबुरा।।
बी आर सी करछना में सम्मानित हुए ग्राम प्रधान बबुरा पिंटू सिंह ,किसानों ने मिठाई खिलाकर किया सम्मान ।
करछना,प्रयागराज। मंगलवार को करछना बी आर सी में सभी स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष और सचिव की बैठक हुई जिसमें ग्राम सभा बबुरा में शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए,शिक्षक सम्मान ,प्रतियोगी छात्रों का सम्मान साइकिल वितरण कर , बाढ से प्रभावित लोगो को मदद कर,ग्राम सभा के विकाश के लिए सतत प्रयत्नशील रहने के लिए निर्मल कुमार उर्फ पिंटू प्रधान को खंड शिक्षा अधिकारी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, सभागार में उपस्थित सभी ने बार बार बधाई दी। ग्राम सभा के सम्मान से सभी ग्राम वासियों में खुशी की लहर है,भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा की ग्राम सभा के विकास के लिए युवाओं को आगे रहना चाहिए,ग्राम सभा में कृष्ण बाबू पांडे,सरोज भूषण यादव,शिव लखन यादव,सुनील यादव,अमन यादव , विकास यादव,संदीप,राहुल ,अशोक सोनू यादव सहित सभी ने बधाई दी।











Leave a Reply