मुलायम सिंह जी के निधन पर भारतीय किसान कल्याण संघ ने जताया शोक
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार तथा तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह जी के निधन पर भारतीय किसान कल्याण संघ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। संघ के राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन डी पी एन सिंह जी ने कहा कि श्री मुलायम सिंह जी राजनीति में विशेष स्थान रखते हुए सभी समुदाय के लोकप्रिय नेता थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने कहा कि श्री यादव एक सर्वमान्य नेता थे समाजवादी विचारधारा को मानने वाले पूरे देश में सभी दलों के लोकप्रिय नेता थे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह जी ने कहा कि श्री यादव के निधन से देश की राजनीति में एक अपूर्णीय क्षति हुई है राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने कहा कि श्री यादव जैसा नेता ना कभी होगा उनका एक व्यक्तित्व अलग ही था शोक व्यक्त करने वालों में धर्मेंद्र मिश्र निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमित द्विवेदी जनार्दन सिंह दिनेश सिंह धीरू सिंह राजन शुक्ला आदि लोग हैं।










Leave a Reply