पाकिस्तान में मंत्री समेत पर्यटकों को आतंकियों ने किया किडनैप
पाकिस्तान की जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे आतंकवादियों ने वरिष्ठ मंत्री बेग हुंजा और कई पर्यटकों का अपहरण कर लिया है। डॉन अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने जिनकी रिहाई की मांग की है उन्होंने नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की भीषण हत्या की थी और वो डायमेर में अन्य आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे। बता दें, बेग हुंजा इमरान खान की पार्टी PTI से जीते हुए विधायक हैं।










Leave a Reply