सहारनपुर में 38 करोड़ साल पुराने जीवाश्म मिले, हाइडनोसेरस का है फॉसिल
सहारनपुर के शिवालिक की तलहटी से निकलने वाली सहन्सरा नदी के बेसिन में 30 से 38 करोड़ वर्ष पहले रहे समुद्री जीव का जीवाश्म मिला है। सेंटर फॉर वाटरपीस संस्था के विज्ञान प्रभारी वैज्ञानिक डॉ उमर सैफ ने दावा किया है कि जीवाश्म लेट डिवानियन से कार्बोनिफेरस कॉल के समय मिलने वाले हाइडनोसेरस नाम के बहुकोशिकीय जीव का है। वैज्ञानिकों ने कई अन्य रहस्य होने का भी दावा किया। साथ ही रिसर्च शुरू कर दी है।











Leave a Reply