Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ द्वारा विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ 9 अक्टूबर को धरवारा में

भारतीय किसान कल्याण संघ द्वारा विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ 9 अक्टूबर को धरवारा में

भारतीय किसान कल्याण संघ द्वारा विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ 9 अक्टूबर को धरवारा में

प्रयागराज।
भारतीय किसान कल्याण संघ ब्लॉक इकाई करछना द्वारा वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत धरवारा से शुरू होगा। जो पूरे देश में दो माह अक्टूबर और नवम्बर तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष वीरू सिंह ग्राम प्रधान धरवारा ने बताया कि आगामी सत्र के लिए बृहद सदस्यता अभियान का आयोजन धरवारा पंचायत भवन में 9 अक्टूबर को रविवार को 11:00 बजे से किया गया है। जिसमें संघ के राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन डी पी एन सिंह पूर्व न्यायाधीश, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव संतोष जी सहित प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष, जनार्दन सिंह एवं राजन शुक्ला, महासचिव विनय सिंह सहित क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सैकड़ों किसानों की सदस्यता कराई जाएगी। जिसमें स्थानीय सभी क्षेत्र के किसानों से अपील की गई है कि वह कार्यक्रम में भाग लेकर के अभियान को सफल बनावे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *