आज का पंचांग एवं राशिफल
06 अक्टूबर 2022
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – एकादशी दिन – 08:57 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – धनिष्ठा रात्रि – 08:03 मि. उपरांत शतभिषा।
योग – धृति प्रातः – 06:34 मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – प्रारंभ दिन – 08:47 मि. से।
भद्रा – पाताल की दिन – 08:57 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर दिन – 08:47 मि. तक उपरांत कुंभ।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:13 मि.।
सूर्यास्त – 05:55 मि. ।
व्रत – एकादशी।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष – पापाकुंशा एकादशी व्रत सबका,काशी में नाटी इमली पर भरत मिलाप,पंचक प्रारंभ दिन – 08:47 मि. से,यायि (मुद्दई) जय योग दिन – 08:57 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 08:57 मि. तक।
कल विशेष – प्रदोष व्रत,पद्मनाभ द्वादशी,आज दूध का दान करना उत्तम होता है,दाल त्याग व्रतारंभ,रवियोग रात्रि – 06:49 मि. से।
मेष राशि – आज सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर काम करेंगे। आलस्य से बचकर रहें। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।
वृष राशि – आजआर्थिक लाभ शुभ रहेगा।कार्य पूर्ण होंगे। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।
मिथुन राशि – आज अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। समय अच्छा नहीं है। कोई आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।
कर्क राशि – आज व्यवसायी और नौकरीपेशा जातक अधिक सफलता हासिल करेंग।आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
सिंह राशि – आज पूर्व के चले आ रहे प्रेम-संबंध लाभदायक रहेगा। दिनचर्या का बदलाव होगा। भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। सौभाग्य बढ़ेगा।
कन्या राशि – आज आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।
तुला राशि – आज आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अथक प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपके आलोचक और शत्रु समस्याएं पैदा करेंगे। दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात होगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक राशि – आज आर्थिक रूप से उत्कृष्ट समय है।प्रगति होने की संभावना है। आलस त्यागें। समय पर काम करें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
धनु राशि – आज का दिन कठिन है। भ्रमित होना पड़ सकता है। आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।
मकर राशि – आज परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक दृष्टि से दिन उत्तम है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।
कुम्भ राशि – आज आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों की झंझटों में न पड़ें।
मीन राशि – आज आर्थिक उन्नति का योग है। बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों हो सकता है। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। लाभ हो सकता है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871











Leave a Reply