Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महागौरी की आराधना में जुटे भक्त-

महागौरी की आराधना में जुटे भक्त-

महागौरी की आराधना में जुटे भक्त-
करछना। नवरात्रि महापर्व की आठवें दिन पूजा पंडालों में महागौरी की आराधना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। करछना क्षेत्र के महेवा ,पुरा कुंजल बैस में स्थापित देवी पूजा पंण्डाल में भक्तों ने रात्रि जागरण करते हुए सुंदरकांण्ड पाठ और मंगल गीतों के साथ देवी की आराधना की। बड़ी देर भई मैया दरस गई दा,और जग जननी जगदंम्बा भवानी दरस दइदा से महारानी..जैसे देवी गीतों पर झूमते भक्तगणों ने मां के जयकारे लगाते हुए पूजा पण्डाल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भजन गायक छोटू सिंह,अर्जुन शुक्ला अरविंद शुक्ला की प्रस्तुतियों को ग्रामीण श्रोता जनों ने खूब सराहा। सायंकाल आरती के उपरांत प्रसाद वितरण और फिर शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी विमलेश्वर महाराज,राममणि शुक्ला, योगेश सिंह,प्रीतू शुक्ला,आनंद शुक्ला विनोद शुक्ला,अखिलेश,शुभम शुक्ला,राजकमल शुक्ला, अशोक सिंह,समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *