Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जय बजरंग दुर्गा पूजा समिति सर्पोसबीर में हुआ भव्य देवी जागरण

जय बजरंग दुर्गा पूजा समिति सर्पोसबीर में हुआ भव्य देवी जागरण

जय बजरंग दुर्गा पूजा समिति सर्पोसबीर में हुआ भव्य देवी जागरण

प्रयागराज प्रतापपुर – प्रतापपुर के ग्राम सभा सर्पोसबीर के जय बजरंग दुर्गा पूजा समिति में मां भगवती का सप्तम दिवस में मां कालरात्रि स्वरूप का पूजन,भव्य श्रृंगार,दिव्य आरती और देवी जागरण का भव्य कार्यक्रम हुआ।यह दुर्गा पूजा समिति विगत आठ वर्षों से ऐसे ही प्रतिदिन भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करता रहता है।
इस दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम एवं व्यवस्था आदि की चर्चा पूरे क्षेत्र में रहती है।
इस अवसर पर विहिप प्रखंड प्रतापपुर के सत्संग प्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान के समन्वयक आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”, मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान के मंत्री अभिनव द्विवेदी,मां मनकामेश्वरी मंदिर खखैचा के प्रमुख विनय दुबे,ग्राम प्रधान सर्पोसबीर एवं समिति के अध्यक्ष प्रभात सोनी,अवधेश सोनी,राहुल पाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *