महोत्सव में वाद विवादऔर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन-
लोकमंगल संस्थान में साहित्य कला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न-
करछना। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 25वें जमुनापार महोत्सव में वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव के संयोजक और लोकमंगल संस्थान के संरक्षक डॉ भगवत पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई कला साहित्य प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।इस दौरान आजादी आंदोलन में जमुनापार के सेनानियों का योगदान नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता और क्याआजादी सत्याग्रह और अहिंसा से ही मिली? नामक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिताओं को लेकर जमुनापार के कई विद्यालयों के बच्चों का प्रतिभाग करने हेतु संयोजक ने साहित्य प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों को दिशा निर्देश देते हुए भव्य प्रतियोगिता कराने पर जोर दिया। इसके अलावा लोककला प्रकोष्ठ से जुड़े कलाकारों को प्रतिदिन मंच पर विलुप्त हो रहे गीतों की प्रस्तुतियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। डॉ.पाण्डेय ने कहा कि इस वर्ष 9नवम्बर से महोत्सव का शुभारंभ जमुनापार के सेनानियों शहीदों के घर की पावन मिट्टी से पूरित कलश पूजन से शुभारंभित होगा। इसके पूर्व मनोज कुमार पटेल और मोहिनी श्रीवास्तव ने देवी गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी तो वहीं श्यामलाल बेगाना और राम बाबू के गीतों ने भी खूब शमा बांधी।अंत में कवि रामलोचन सांवरिया की पत्नी सीता देवी के निधन पर संस्थान में जुटे सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखते हुए आत्मशांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। संचालन कवि राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रामतौल, रोशनलाल ओझा,नींबू लाल, अशोक बेशरम,मोहन जी शुक्ल,डॉ वीरेंद्र कुसुमाकर,जितेंद्र जलज,अशर्फीलाल पटेल,विपिन परिहार,अखिलेश सिंह,सबरेज अहमद,उदय राज,राजेश पटेल, वीर श्रीवास्तव रणजीत सिंह सुरेंद्र मोहन समेत आयोजन समिति से जुड़े हुए लोग समाजसेवी और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।












Leave a Reply