डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट पर मायावती ने सरकार पर साधा निशाना
डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट किया सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि होने से अब विश्व के धन्नासेठों में उनकी गिनती है। लेकिन भारतीय रुपए के मूल्य में अनवरत गिरावट चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भी लगातार कमी की खबरें अब लोगों को विचलित करने लगी हैं।










Leave a Reply