Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

01 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – षष्ठी रात्रि – 08:40 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि – 03:57 मि. उपरांत मूल।
योग – आयुष्मान रात्रि – 09:45 मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का रात्रि – 03:57 मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक रात्रि – 03:57 मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:09 मि.।
सूर्यास्त – 05:59 मि. ।
व्रत – नवरात्र।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष – मां कात्यायनी देवी दर्शन पूजन,विल्व वृक्ष का पूजन,देवी बोधन आमंत्रण अधिवासन।

कल विशेष – मां कालरात्रि देवी दर्शन पूजन,सप्तमी को प्रातः गृह के मध्य में मूल के प्रथम चरण में मां काली का आवाहन पूजन,मूल नक्षत्र युक्त सप्तमी में पूजा पंडालों में देवी की स्थापना,पत्रिका प्रवेशन,विल्व सप्तमी,आज ही अष्टमी महानिशा पूजा,जैनियों का ओली प्रारंभ।

मेष राशि – आज भागदौड़ अधिक होगी नए काम में एवं नौकरी में सफलता मिल सकती है धन लाभ होगा परन्तु अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृष राशि – आज किए गए प्रयास सफल रहेंगे प्रसन्नता रहेगी मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी से भी विवाद ना करें आपका व्यवसाय मध्यम चलने की संभावना है।

मिथुन राशि – आज शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पिता से अपने काम के लिए प्रसंशा सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ हो सकता है यदि पूरे मेहनत और मन से कोशिश करेंगे तो।

सिंह राशि – आज आपका अनावश्यक खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता हो सकती है। धन लाभ होगा।

कन्या राशि – आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। डूबी रकम मिलने की संभावना है।

तुला राशि – आज नई लाभदायक योजनाएं बनेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा लेन देन करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि – आज धर्म कर्म में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश,नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि – आज कीमती सामान संभाल कर रखें।दिनचर्या में कुछ बदलाव करें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। जल्दबाजी न करें। शांति बनाए रखें।

मकर राशि – आज मान सम्मान मिल सकता है।कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कोई भी नया काम शुरु करना चाहाते है तो सोच समझकर निर्णय लें।

कुंभ राशि – आज शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। कोशिश करें तो उन्नति के साथ धन की प्राप्ति होगी।दूर की यात्रा हो सकती है।

मीन राशि – आज संतान की चिंता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *