मां दुर्गा एवं प्रभु राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को विहिप ने भिजवाया जेल
नवरात्री के पावन महोत्सव में पांडालों में सजी मां दुर्गा एवं प्रभु राम पर तथा अन्य देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो अवांछनीय तत्व जो प्रतापपुर थाना सरायममरेज के कुन्दनपुर एवं चेतरा के निवासी मूलचन्द्र भारतिया एवं अवधेश कुमार यादव पर अपराधिक संख्या – 284/22 में आई.पी.सी. की धारा – 153 ए,295 ए, 67 आई.टी.सी. सहित कई धाराओं में वान्छित कर इंस्पेक्टर सरायममरेज तरुणेन्द्र त्रिपाठी द्वारा चालान कर नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया।
जिसमें विहिप के जिलामन्त्री सत्येन्द्र मणि शुक्ला जी एवं प्रखंड प्रतापपुर के अध्यक्ष अशोक दुबे,उपाध्यक्ष प्रभात सोनी,सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” सहित तमाम कार्यकर्ता हिन्दू देवी-देवताओं पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन पर दबाव बना कर जेल भिजवाया।










Leave a Reply