Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

28 सितंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तृतीया रात्रि – 01:45 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – चित्रा दिन – 07:40 मि. उपरांत स्वाती।
योग – ऐन्द्र प्रातः – 07:24 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:07 मि.।
सूर्यास्त – 06:01 मि. ।
व्रत – नवरात्र।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष – मां चंद्रघंटा देवी दर्शन पूजन,सिन्दूर तृतीया,आज सिन्दूर,रंग(आलता),दर्पण(शीशा) के दान से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कल विशेष – मां कूष्माण्डा देवी दर्शन पूजन,रथोत्सव चतुर्थी,वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी,पूर्व दिशा में शुक्रास्त रात्रि शेष – 03:34 मि. पर,पूर्व दिशा में बुधोदय,रवियोग दिन – 07:16 मि. से,आज मधुपर्क,तिलक (चन्दन) एवं काजल दान करना चाहिए।

मेष राशि – आज व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा।विरोधी सक्रिय रहेंगे जो बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर और बाहर दोनों जगह आपकी पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

वृष राशि – आज परिवारिक कार्यों में भागदौड़ बनी रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मिथुन राशि – आज जो कुछ भी सोचे वह करें भी परन्तु स्वयं को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क राशि – आज अपनी चिंता के कारण दुसरों पर अपना क्रोध मत निकालें शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता हैं।

सिंह राशि – आज दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। किसी से भी विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कन्या राशि – आज अपनी संगत एवं मन की सोच बदलें संसार बदल जाएगा। स्वयं को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

तुला राशि – आज दिन की शुरुआत में कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान के दायित्व का निर्वहन करें। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है अतः आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि – आज कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। अपने बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *