भौजी ‘चायवाली’: योगी से लेकर चंद्रशेखर तक इनकी दुकान पर पी चुके हैं चाय
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में चाय की दुकान चलाने वाली भौजी यानी ऊषा गुप्ता की चाय न जाने कितने VVIP पी चुके हैं। 4 पीढ़ियों से विश्वविद्यालय कैंपस में छोटी सी दुकान चल रही है। दुकान भौजी ‘चायवाली’ से फेमस है। ऊषा बताती हैं कि दुकान पर पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह और चंद्रशेखर भी चाय पी चुके हैं। 2005 में CM योगी को चाय पिलाई थी। AU के दीक्षांत समारोह में मेडल से सम्मानित भी किया गया है।











Leave a Reply