चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाए जा रहे ची
नामीबिया से आए 8 चीतों में से 3 ग्वालियर से कूनो नेशनल पार्क ले जाए जा रहे हैं। इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो ले जाया जा रहा है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चीतों की अगवानी की और उन्हें कूनो रवाना किया। कुछ ही देर में पीएम मोदी भी ग्वालियर पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी चीतों को कूनो उद्यान में छोड़ेंगे। कूनो नेशनल पार्क ग्वालियर से 165 किलोमीटर दूर है। ये MP के श्योपुर जिले में आता है।










Leave a Reply