मूर्ति चोर गिरोह का पर्दाफाश, 95 करोड़ की मूर्तियां बरामद
कौशांबी पुलिस ने 2 बेशकीमती मूर्तियों के साथ 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मूर्ति अष्टधातु की है जिसकी कीमत 85 करोड़ रुपए है। दूसरी मिश्रित धातु की है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। अपराधी इन दोनों मूर्तियों को केरल में 25 करोड़ रुपए में बेचने की तैयारी में थे। मामले पर खुलासा करते हुए कौशांबी SP ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यमुना ब्रिज के नीचे से अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।










Leave a Reply