Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

18 सितंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – अष्टमी दिन – 04:43 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – मृगशिरा दिन – 04:35 मि. तक उपरांत आर्द्रा।
योग – सिद्धि दिन – 09:12 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:00 मि.।
सूर्यास्त – 06:08 मि. ।
व्रत – जीवत्पुत्रिका।
पर्व – जीवत्पुत्रिका।

आज विशेष – अष्टमी श्राद्ध,जीवत्पुत्रिका व्रत,जीमूतवाहन पूजा,गया मध्याष्टमी श्राद्ध,सौर आश्विन मास आरंभ,अशोक अष्टमी,काशी में लक्ष्मी कुंड में स्नान दर्शन पूजन एवं सोरहिया मेला समाप्त।

कल विशेष – नवमी श्राद्ध,मातृ नवमी,स्त्रीयों का श्राद्ध,अन्वष्टका श्राद्ध,जीवत्पुत्रिका व्रत का पारण प्रातः काल ही।

मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। जिस काम को बहुत दिनों से टाल रहे हैं उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये दिन ठीक है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि – आज स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित जीवनसाथी की उपलब्धियों से खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि – आज व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही प्रवास आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकारी कार्यों तथा मित्रों सम्बंधियो से लाभ होगा।भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि – आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आप बेहतर लाभ ले पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में विशेष ध्यान देना पड़ेगा।

सिंह राशि – आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

कन्या राशि – आथ व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। कोई व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक होगा। किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।

तुला राशि – आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्यमाधुर्य से अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई उर्जा का संचार होगा। अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।

वृश्चिक राशि – आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव करेंगे एवं उनका साथ भी मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र किसी नये शिक्षा को ग्रहण कर सकते हैं।

धनु राशि – आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा।दूसरों से बात करते समय संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में बुरी चर्चा करना हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता खुशियों को दोगुना कर देगी। कष्ट दूर होंगे।

मकर राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे।आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये व्यापार में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।

कुम्भ राशि – आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। कार्यालय में काम का बोझ बढ़ सकता है। बड़ों का दबाव रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मीन राशि – आज धन लाभ का योग है। कार्यालय में आपके काम से मालिक खुश रहेंगे। प्यार वालों के लिये दिन काफी अच्छा है। आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *