मोदी जी जन्मदिन की बधाई हो
नमन तुमको महामानव,
जन्मदिन की बधाई हो।
करो नित कार्य तुम ऐसे,
बुराई देश की सफाई हो।।
है पूरा राष्ट्र गौरवान्वित,
जो ऐसा महाराज मिला।
गुलामी में था जकड़ा देश,
बेड़ियों को काटनहार मिला।
दिखाया ताकत भारत की,
एक अलग छवि बनाए हो।
नमन तुमको महामानव,
जन्मदिन की बधाई हो।
योग,धर्म और संस्कृति का,
हिन्दुत्व का डंका बजा दिया।
पाक व चीन को भी उनकी,
औकात में रहना सिखा दिया।
बेटियां बढ़े और पढ़ें लिखें,
स्वच्छता की अलख जगाए हो।
नमन तुमको महामानव,
जन्मदिन की बधाई हो।
हटाया धारा तीन सौ सत्तर,
बनाया हिन्दुओं को कट्टर।
बनाया सैन्य सुव्यवस्थित,
किया सेना को सम्मानित।
करके अलौकिक कार्यों को,
भारत का मान बढ़ाए हो,
नमन तुमको महामानव,
जन्मदिन की बधाई हो।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
ग्राम व पोस्ट खखैचा प्रतापपुर हंडिया प्रयागराज उत्तर प्रदेश।











Leave a Reply