बुरी खबर: बिहार के शिक्षकों को और करना पड़ेगा इंतजार
बिहार में 7 वें चरण के शिक्षक नियोजन का इंतजार और लंबा हो सकता है। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद अब 22 अक्टूबर तक चुनाव आचार संहिता लागू है। इसी वजह से 7वें चरण की शिक्षक बहाली में और विलंब हो सकता है। दरअसल, शिक्षा विभाग चाहता है कि शिक्षक नियोजन से जुड़ी तमाम खामियों को दूर किया जाए। इसके लिए नई नियमावली तैयार की गई है और इसे वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है।











Leave a Reply