सपा का धरना प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में, पुलिस से भी हुई झड़प
महंगाई, बेरोजगारी को लेकर सपा आज प्रदर्शन करने वाली थी। इससे पहले ही सपा विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सपा विधायक समरपाल, सपा नेता मनोज पांडे और विधायक नाहिद हुसैन को हिरासत में लिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ विधानसभा के सामने स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा नेता धरना प्रदर्शन करने वाले थे। इस दौरान पुलिस और नेताओं की झड़प भी हुई है।











Leave a Reply