कांग्रेस के 8 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, लागू नहीं होगा दल बदल कानून
गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। CM प्रमोद सावंत के साथ ये सभी विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। इनमें पूर्व CM दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांडिस शामिल हैं। बागी विधायकों की संख्या 2 तिहाई से ज्यादा होने के चलते इन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा।













Leave a Reply