विंध्याचल मंदिर में आरती के समय पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच चले लात-घूंसे
मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मंगलवार को मंदिर में संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं की कुछ पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की पिटाई करने के बाद उन्हें चौकी उठा ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए मंदिर सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।












Leave a Reply