Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

13 सितंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – तृतिया दिन – 12:34 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – रेवती दिन – 09:29 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – वृद्धि दिन – 11:26 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – समाप्त दिन – 09:29 मि. पर।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 12:34 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – दिन – 09:29 मि. तक है।
चंद्र राशि – मीन दिन – 09:25 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:56 मि.।
सूर्यास्त – 06:12 मि. ।
व्रत – अंगारकी संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं ।

आज विशेष – तृतिया श्राद्ध,अंगारकी संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – 08:11 मि. पर,पंचक समाप्ति दिन – 09:29 मि. पर,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 12:34 मि. तक,भौमाश्विनी सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 09:29 मि. से,स्थाई जययोग दिन – 12:34 मि. से,भौम जया के संयोग से सिद्धयोग दिन – 12:34 मि. तक।

कल विशेष – चतुर्थी श्राद्ध,भरणी श्राद्ध,उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – 12:19 मि. पर।

मेष राशि – आज शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें।रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। पुराना लेन-देन होगा।

वृष राशि – आज व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि – आज मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा।

कर्क राशि – आथ आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।

सिंह राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

कन्या राशि – आज अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं अतः ध्यान दे कर कार्य करें।जीवनसाथी के सहयोग कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

तुला राशि – आज मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आयगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

मकर राशि – आथ सेना व प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं।

कुम्भ राशि – आज अपने सम्पर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

मीन राशि – आज यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *