BREAKING: अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी बड़ी
खबर
राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने की तिथि तय हो गई
है। 2024 में मकर संक्रांति पर रामलला जन्मभूमि में अपने
स्थान पर विराजेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
में ये फैसला किया गया। मंदिर का 40 फीसदी निर्माण हो चुका
है। बैठक में राम मंदिर परिसर में 7 और मंदिरों के निर्माण पर
भी सहमति बनी है। मंदिर निर्माण का बजट भी बढ़ाकर 1800
करोड़ किया गया है।












Leave a Reply