शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने MP के नरसिंहपुर में अंतिम सांस ली। शंकराचार्य के निधन के बाद देशभर के संत समाज में शोक की लहर है। उन्हें 1982 में शंकराचार्य की उपाधि मिली थी। वे 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में एक स्वतंत्रता सेनानी बन गए थे जिन्हें ‘क्रांतिकारी साधु’ के नाम से जाना जाता था। 1950 में वे ‘दंडी संन्यासी’ बन गए थे।













Leave a Reply