लड़की से गैंगरेप, शिकायत करने पर आरोपियों ने परिवार को भी पीटा
प्रतापगढ़ में शौच करने गई एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब युवती के घरवाले आरोपियों की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। घटना लीलापुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लीलापुर थाना प्रभारी एसओ शत्रुघ्न वर्मा ने कहा कि मामले की पुलिस जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।












Leave a Reply