मंदिर में पत्नी ने टेका मत्था, उधर पति ने जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी
कौशांबी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक संपत (40) पत्नी के साथ शीतला माता मंदिर आया था। अंधविश्वास में उसने अपनी जीभ काटकर शीतला माता को चढ़ा दी। जीभ कटते ही युवक खून से लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चर्चा है कि श्रद्धालु ने मन्नत मांग रखी थी। मन्नत पूरी हुई तो उसने अपनी जीभ को माता के चरणों में चढ़ा दिया। मामला पूरबशरीरा गांव का है।












Leave a Reply