खराब मौसम.. खत्म होने लगा फ्यूल, रांची की जगह वाराणसी में लैंडिंग
खराब मौसम की वजह से रांची के आसमान में गो- फर्स्ट का विमान चक्कर काटता रहा। इस दौरान जब विमान का फ्यूल खत्म होने लगा तो पायलट ने वाराणसी में ATC से उतरने की इजाजत मांगी। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान ने लैंडिंग की। यहां एक घंटे तक विमान खड़ा रहा और मौसम ठीक होने पर दोबारा रांची के लिए उड़ान भरी। इस दौरान वाराणसी में भी यात्री विमान में ही बैठे रहे। किसी को विमान से उतरने की इजाजत नहीं मिली।












Leave a Reply