व्यर्थ नहीं होगा ट्विन टावर का मलबा, सीमेंट व टाइल्स बनेगी
नोएडा में ध्वस्त किए गए ट्विन टावर के मलबे का क्या होगा ? यह सवाल सभी के जेहन में उठ रहा है। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ट्विन टावर्स के मलबे से लोहा और स्टील को अलग किया जाएगा। इसमें 4 हजार टन से ज्यादा सरिया व स्टील निकलेंगे। वहीं, मलबे की रिसाइक्लिंग कर सीमेंट व टाइल्स का निर्माण होगा। जमींदोज होने के बाद 80 हजार घन मीटर मलबा निकलने का अनुमान है।













Leave a Reply