इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से मारपीट, तोड़फोड़
इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में सोमवार को लैब टेक्नीशियन और डॉक्टरों के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद EMO डॉ. सोनू सिंह के एक इंटर्न को थप्पड़ जड़ने के बाद पैदा हुआ। इसके बाद जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। 2 डॉक्टरों को गंभीर चोट आई हैं। करीब 6 लोगों को हल्की चोट लगी है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. SP सिंह ने मामला शांत कराया है। एक महीने तक क्लास सस्पेंड कर दिए गए हैं।













Leave a Reply