मथुरा जंक्शन से चोरी हुआ 7 महीने का बच्चा, BJP नेता के घर से हुआ बरामद
मथुरा जंक्शन से चोरी हुआ 7 महीने का बच्चा फिरोजाबाद में BJP नेता के घर से बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने BJP वार्ड पार्षद विनीता और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दंपति ने बताया कि उनके कोई बेटा नहीं था। एक नर्स के जरिए उन्होंने इस बच्चे को खरीदा था। उन्हें नहीं पता था यह बच्चा चोरी का है। बता दें, बच्चा मथुरा जंक्शन से 24 अगस्त को चोरी हुआ था।













Leave a Reply